Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार
13-Oct-2024 11:46 AM
By First Bihar
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां बिहार के बेगूसराय में भीषण आगलगी में एक करोड़ से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक प्लास्टिक की बोतल फैक्ट्री में अहले सुबह आग लग गई। यह घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मोसादपुर औद्योगिक क्षेत्र की बताई जा रही है।
वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग को बुझाने में कामयाबी हासिल की। लेकिन इससे पहले पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास उठ रही गुबार से लोग दहशत में आ गए। जानकारी के मुताबिक जिस फैक्ट्री में आगलगी की घटना हुई उसमें प्लास्टिक की बोतल, ढक्कन और अन्य प्रकार के बर्तनों का उत्पादन होता है।
फैक्ट्री में कच्चा माल से लेकर तैयार माल तक सबकुछ ज्वलनशील ही था। इस वजह से तेजी से आग फैलने लगी। लेकिन स्थानीय लोगों और फैक्ट्री मालिक की सूचना पर फायर फाइटिंग टीम बहुत जल्दी से मौके पर पहुंच गई। लोग बता रहे थे कि समय पर दमकल बुलाकर आग बुझाने का काम शुरू नहीं होता तो हादसा और बड़ा हो सकता था। यह औद्योगिक क्षेत्र है जहां अन्य कई फैक्ट्रियां हैं जिनमें आग लग सकती थी। लेकिन फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। आग को एक फैक्ट्री के अंदर ही रोक लिया गया। इस घटना में किसी जान के नुकसान की कोई सूचना नहीं दी गई है।
फैक्ट्री में काम करने वालों ने बताया कि इस घटना में कंपनी का भारी नुकसान हुआ है। लगभग एक लाख की संपत्ती जलकर राख हो गई। हालांकि अग्निशाम विभाग द्वारा आग से क्षति का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों को लेकर ठोस जानकारी नहीं दी गई है। कुछ लोगों का कहना है कि शॉट सर्किट की वजह से आग लगने की घटना हुई है। मामले में प्रशासन के स्तर पर जांच की जा रही है। अन्य फैक्ट्रियों में फायर फाइटिंग की व्यवस्था का ऑडिट किया जा रहा है।