ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन

Home / news / पोखरा से बरामद हुआ ऑटो ड्राइवर की डेड बॉडी, परिजनों ने लगाया हत्या...

पोखरा से बरामद हुआ ऑटो ड्राइवर की डेड बॉडी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

11-Sep-2023 12:03 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब कहीं न कहीं से अपराध से जुड़े हुए मामले सामने नहीं आते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक पोखर से ऑटो ड्राइवर की डेड बॉडी बरामद की गई। जसिके बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उनके तरफ से इस घटना को हत्या बताया जा रहा है। 


मिली जानकरी के अनुसार, बेला थाना क्षेत्र के वियाडा स्थित पोखर के समीप उस समय हड़कंप मच गया जब लोगो ने पोखर के पानी में एक डेड बॉडी को तैरते हुए देखा जिसके बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने बेला थाना पुलिस को दी। सुचना के बाद  पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


वहीं, इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में चिख पुकार मच गई। इस मामले में मृतक अजीत कुमार के चाचा ने बताया कि-  वह मूल रूप से पियर थाना क्षेत्र के बंदरा का रहने वाला है और काफी समय से मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र में रहकर ऑटो चलाता था और एक नया ऑटो लेने की सोच रहा था इसी बीच आज उसका डेड बॉडी बरामद हुआ है। वहीं उन्होंने अपने भतीजे की हत्या की आशंका जाहिर की है। 


उधर, इस घटना को लेकर बेला थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि पोखर में एक व्यक्ति का डेड बॉडी पड़ा हुआ है जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचा गया और डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  मृतक व्यक्ति की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र के बंदरा गांव का रहने वाले शत्रुघन साह के पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है।