ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

PK के पटना पहुंचने के पहले RCP का हमला : हम फर्स्ट फ्रंट हैं, बाकी लोगों को आटे-दाल का भाव पता चलेगा

17-Feb-2020 01:55 PM

PATNA : प्रशांत किशोर के पटना पहुंचने के पहले जेडीयू के सांसद और राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह में कड़े तेवर दिखाए हैं। आरसीपी सिंह ने कहा है कि प्रशांत किशोर हो या कोई और बिहार में किसी के आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। आरसीपी सिंह ने कहा है कि बिहार में एनडीए गठबंधन फर्स्ट फ्रंट है, लोग भले ही यह तीसरा और चौथा मोर्चा बनाते रहें।


आरसीपी सिंह ने कहा है कि बिहार में सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार का नेतृत्व चलने वाला है। RCP सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार हमारे नेता हैं और अनर्गल बयानबाजी कर जो लोग भी पार्टी से बाहर गए हैं उन्हें जल्द ही आटे दाल का भाव पता चल जाएगा। RCP ने कहा है कि चुनाव सामने हैं और अब यह देखने वाली बात होगी कि कौन बिहार में क्या कर पाता है।  बताते चले कि प्रशांत किशोर जब जनता दल यूनाइटेड में थे तब भी आरसीपी सिंह से उनके रिश्ते अच्छे नहीं रहे आरसीपी सिंह को जेडीयू में नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता है प्रशांत किशोर के सीधे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद जेडीयू में दोनों नेताओं ने अलग-अलग कौन बनाकर राजनीति की और अब प्रशांत किशोर पार्टी से बाहर है लिहाजा आरसीपी उन पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते।


बता दें कि बिहार में राजनीतिक तौर पर सक्रिय होने के पहले प्रशांत किशोर की टीम एक्टिव हो गई है। उनके नेटवर्क के जरिए लगातार फोन युवाओं को फोन कॉल किए जा रहे हैं जो प्रशांत किशोर से जेडीयू उपाध्यक्ष रहने के दौरान मुलाकात कर चुके हैं। फोन कर  युवाओं को यह बताई जा रही है कि प्रशांत पटना आने वाले हैं और बहुत जल्द वह सबके साथ मुलाकात कर कोई बड़ा ऐलान करेंगे। फर्स्ट बिहार को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह बात तय है कि प्रशांत किशोर महागठबंधन के लिए विधानसभा चुनाव में काम नहीं करेंगे। बिहार में प्रशांत किशोर के निशाने पर एनडीए सरकार होगी। नीतीश कुमार को लेकर प्रशांत किशोर की नाराजगी जगजाहिर है लेकिन बावजूद इसके प्रशांत किशोर महागठबंधन के लिए काम नहीं करना चाहते हैं। प्रशांत किशोर अपनी रणनीति का खुलासा खुद करेंगे लेकिन यह माना जा रहा है कि वह फिलहाल बिहार में चुनाव से अलग उनका पूरा फोकस संगठन खड़ा करने पर होगा। प्रशांत किशोर के संगठन का स्वरूप बिहार में कैसा होगा इसको लेकर खुद PK ही पर्दा उठाएंगे।