ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / पीके के बयान पर कांग्रेस नेता का पलटवार, कहा : "राजनीति का मतलब...

पीके के बयान पर कांग्रेस नेता का पलटवार, कहा : "राजनीति का मतलब सिर्फ चुनाव जीतना नहीं है", पीके ने साधा था राहुल गांधी पर निशाना

04-Dec-2021 02:22 PM

DESK : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने पलटवार करते हुए कहा है कि राजनीति का मतलब केवल चुनाव जीतना भर नहीं है. दरअसल प्रशांत किशोर ने कहा था कि ‘कांग्रेस का नेतृत्व किसी व्यक्ति विशेष का दैवीय अधिकार नहीं है.’ आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए किशोर ने ट्वीट किया था कि कांग्रेस का स्थान अहम है, लेकिन उसका नेतृत्व ‘किसी व्यक्ति का दैवीय अधिकार’ नहीं है, खासकर तब जब पार्टी पिछले 10 वर्षों में 90 प्रतिशत चुनाव हार गई हो.


अब प्रशांत किशोर पर पलटवार करते हुए खुर्शीद ने ट्वीट करके कहा है, ‘‘पीके के लिए सबक: देवत्व आस्था का विषय है. लोकतंत्र आस्था का विषय है. अन्य लोग लोकतांत्रिक पसंद के लिए पटकथा नहीं लिख सकते.’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘अगर लोकतांत्रिक विकल्प समझ नहीं आया तो स्कूल वापस जाएं और नए सिरे से शुरुआत करें.’’


बताते चलें कि प्रशांत किशोर से पहले ममता बनर्जी ने भी कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर सवाल उठाए थे. ममता बनर्जी ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए ये कहा था कि अब कोई यूपीए नहीं बचा है. बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी के खिलाफ तीसरे मोर्च की तैयारियों में जुट गई हैं.