ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / झारखंड: पिता से बदला लेने के लिए बेटी को जिंदा दीवार में चुनवा...

झारखंड: पिता से बदला लेने के लिए बेटी को जिंदा दीवार में चुनवा दिया, समय पर पहुंचकर पुलिस ने बचायी जान

06-Jun-2021 05:18 PM

JHARKHAND DESK: भूमि विवाद को लेकर आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। जमीन के एक टुकड़े को लेकर लोग किसी की जान लेने से भी नहीं हिचकते। ताजा मामला झारखंड के कोडरमा जिले का सामने आया है  जिसे जानकर रोंगटे खड़े  हो जाएंगे। भूमि विवाद को लेकर एक 19 साल की लड़की को दबंगों ने पहले कब्जे में लिया और फिर उसे एक घर में कैद कर बाहर से दीवार खड़ी कर दी। इस दौरान पीड़िता चिखती और चिल्लाती रही लेकिन उसकी मदद करने तक कोई नहीं आया।


लड़की के पिता को जब इस घटना की जानकारी हुई तब पुलिस को लेकर वे घर पर पहुंचे जहां घर में बंद लड़की को बाहर निकाला गया और उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। इस मामले को लेकर जयनगर थाने में केस दर्ज की गयी और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। वही पांच अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


घटना कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के योगिया टिलहा गांव की है। जहां जमीन पर कब्जा जमाने के लिए दबंगों ने दूसरे पक्ष किशोर पंडित की 19 वर्षीय बेटी को एक कमरे में बंद कर दिया फिर रुम के बाहर दीवार खड़ी कर दी। इस दौरान करीब छह घंटे तक युवती रुम में बंद रही। लोगों को मदद के लिए पुकारती रही चिखती और चिल्लाती रही लेकिन उसकी मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा।


थक हार कर वह बेसुध वही पड़ी रही लेकिन तभी उसके पिता को किसी ने इसकी सूचना दे दी फिर क्या था समय पर पुलिस को लेकर पिता किशोर पंडित पहुंच गये तब जाकर युवती को बाहर निकाला गया। इस दौरान पुलिस को देख सभी लोग फरार हो गये। हालांकि एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी निशानदेही पर पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वही इस पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुटी है। कोडरमा पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।