लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
13-Sep-2021 06:55 AM
MUZAFFARPUR : एक पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है। मामला मुजफ्फरपुर जिले के बेला थाना इलाके का है। यहां 13 साल की एक लड़की ने अपने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पिता मोतिहारी के एक बैंक में मैनेजर है। पुलिस ने उसे मोतिहारी से गिरफ्तार कर लिया है। मोतिहारी में वह किराये के एक मकान में रहता था। अपने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली नाबालिग से पुलिस ने लंबी पूछताछ की है।
दरअसल शनिवार को पीड़ित लड़की ने महिला थाने में शिकायत दर्ज की थी। तत्काल मुजफ्फरपुर के एसपी को इस बारे में जानकारी दी गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पिता साल 2018 से उसके साथ यौन उत्पीड़न कर रहा है। एसएसपी के निर्देश पर तत्काल महिला थाने के दारोगा ने मोतिहारी में छापेमारी की और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। अब पीड़िता का मेडिकल जांच कराने की तैयारी है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। टाउन डीएसपी राम नरेश पासवान के मुताबिक के लड़की की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ भी की गई है। आरोपी पिता का कहना है कि पारिवारिक विवाद में उसे फंसाया जा रहा है। पुलिस मामले के हर पहलू की छानबीन कर रही है।
उधर अपनी बेटी के साथ यौनाचार के आरोप में गिरफ्तार किए गए बैंक मैनेजर के बारे में एक और जानकारी सामने आई है। बैंक मैनेजर ने दो शादियां की हैं। पहली शादी उसने 1996 में की थी और दूसरी 2021 में। आरोपी पिता का कहना है कि उसने हाल ही में दूसरी शादी की है इसके बाद पहली पत्नी से विवाद हो गया और इसी विवाद के कारण बेटी से उनके ऊपर यौनाचार का आरोप लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक बैंक मैनेजर साल 2019 से मोतिहारी में पोस्टेड है। यह किराए के एक मकान में रहने के दौरान उनकी दूसरी महिला के साथ संबंध हो गए। पहली पत्नी ने विरोध किया तो 2021 में उन्होंने दूसरी महिला से मंदिर में शादी कर ली। मामला पारिवारिक विवाद का भी हो सकता है लेकिन फिलहाल पीड़िता के मेडिकल का इंतजार है।