अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-May-2022 08:28 AM
KAIMUR: कैमूर जिले से पिता ओर बेटी के रिश्ते को शर्मशार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी हीं नाबालिग सहित दो सगी बेटियों के साथ पिछले 6 सालों से गंदा काम कर रहा था। जब बच्ची इसका विरोध जताती तो बच्चियों को मार पीट कर उनकी आवाज दबा दी जाति थी। पिता इतना हैवान था कि वह विरोध करने पर बच्ची की मां के साथ भी मारपीट करता था। अंत में दोनों बेटियों ने मोहनिया थाने में लिखित आवेदन देकर इसकी सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस ने इसकी जांच महिला दरोगा से करवाई तो यह मामला सच पाया गया और पीड़िता के आवेदन पर पास्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बच्चियों का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद न्यायालय के सामने उनका बयान दर्ज किया गया।
पीड़िता ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि एक लड़की इंटर में पढ़ती है तो दूसरी नाबालिक है। पिता पिछले 6 सालों से अपनी हवस का शिकार बना रहा था। दोनों बहनों ने हिम्मत जुटाकर मोहनिया थाने में आवेदन दिया, जिसके बाद मोहनिया पुलिस ने कारवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़ितों का कहना है कि उन्हे पुलिस पर भरोसा है, उन्हें न्याय जरुर मिलेगा ।
वहीं मोहनिया थाना के एएसआई ने बताया कि पीड़ित लड़की ने अपने पिता के खिलाफ दो लड़कियों के साथ गंदी हरकत करने और छेड़खानी करने के आरोप में आवेदन दर्ज कराया था। जांच में घटना सही पाई गई। उसके आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया और मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।