Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
02-Mar-2022 03:24 PM
JHARKHAND: 10 लाख का इनामी नक्सली सुरेश सिंह मुंडा और 2 लाख का इनामी नक्सली लोदरा लोहरा ने सरेंडर कर दिया है। कोल्हान और पोड़ाहाट में दोनों सक्रिय थे। बेटी की अपील पर 10 लाख के इनामी सुरेश सिंह मुंडा ने आत्मसमर्पण करने का फैसला लिया। जोनल आईजी कार्यालय में दोनों ने सरेंडर किया। इस मौके पर IG अभियान एवी होमकर, CRPF IG राजीव कुमार, जोनल IG पंकज कंबोज, STF DIG अनूप बिरथरे और चाईबासा SP अजय लिंडा भी मौजूद रहे।
माओवादी जोनल कमांडर बुंडू के बारूहातू निवासी सुरेश सिंह मुंडा उर्फ श्रीपति मुंडा पर 10 लाख का इनाम सरकार ने रखा था। बेटी की अपील पर उसने आत्मसर्मपण करने का फैसला लिया। वही एरिया कमांडर खूंटी के कोचांग टोला निवासी लोदरो लोहरा उर्फ सुभाष ने भी सरेंडर कर दिया। लोदरो लोहरा भी 2 लाख का इनामी है।
दोनों संगठन के केंद्रीय कमेटी सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ सागर जी की टीम में सक्रिय रहे थे। पुलिस की दबिश और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर मुख्यधारा में शामिल होने के लिए दोनों ने सरेंडर किया। इस मौके पर सुरेश मुंडा की 14 साल की बच्ची भी मौजूद थी।
सुरेश मुंडा की बेटी ने बताया कि मां की मौत के बाद वह रिश्तेदार के यहां रह रही है उसने अपने पिता को कई साल बाद देखा है। उसने ही अपने पिता को आत्मसमर्पण करने के लिए चिट्ठी लिखी थी। जिससे प्रभावित होकर उनके पिता ने सरेंडर किया।
सुरेश मुंडा पर रांची और चाईबासा समेत कई थानों में 67 केस दर्ज हैं। वहीं लोदरो लोहरा पर खूंटी व चाईबासा जिले में कुल 54 केस दर्ज हैं। सरेंडर नीति के तहत आर्थिक सहायता, सुरक्षा व वैकल्पिक रोजगार की व्यवस्था की जायेगी। दोनों को दर्ज मामलों में न्यायिक प्रक्रिया से गुजरना होगा।