Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी Bihar Vidhan Sabha : नल -जल योजना के तहत हो रहा खूब भ्रष्टाचार ! अपने ही सरकार पर LJP(R) के विधायक ने लगाया आरोप, विपक्ष भी समर्थन में आया; अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar government drainage : टाल इलाके में जल जमाव की समस्या का कब होगा निदान, सदन में उठा सवाल तो जल संसाधन विभाग ने बताया समय और पूरा तरीका NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर
05-Jul-2024 05:56 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: समय से पहले बिहार में विधानसभा चुनाव होने की चर्चा पर केंद्रीय मंत्री व हाजीपुर सांसद चिराग पासवान ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव अपने तय समय पर होगा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में होगा। दरअसल चिराग पासवान पिता दिवंगत रामविलास पासवान की जयंती पर हाजीपुर आए हुए थे। जहां पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए वो काफी भावुक हो गये। इस दौरान लोग गूंजे धरती आसमान..रामविलास पासवान का नारा लगाने लगे।
चिराग ने कहा कि चाचा पशुपति पारस की अदावत नहीं भूले हैं। 3 साल पहले चाचा के धोखे ने जो कुछ छीना था आज सब वापस मिल गया है। हाजीपुर की जनता को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने यह ऐलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी लोजपा रामविलास बिहार में शक्ति प्रदर्शन करेगी। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पार्टी की बड़ी रैली होगी। जिसमें शामिल होने के लिए चिराग पासवान ने हाजीपुर की जनता को अभी से ही निमंत्रण दे दिया है। बिहार मे आए दिन पुलों के गिरने पर चिराग पासवान ने कहा कि भ्रष्टाचार की वजह से पुल गिर रहा है।
बिहार में आज दो बड़े राजनितिक कार्यक्रम का दिन रहा। एक तरफ जहां RJD के स्थापना दिवस के मौके पर खुद लालू यादव ने अगस्त तक केंद्र की सरकार के गिरने का दावा कर दिया तो वही हाजीपुर में पिता रामविलास पासवान की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में चिराग पासवान ने बिहार की राजधानी पटना में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी रैली किये जाने का ऐलान किया। कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पटना के गांधी मैदान में लोजपा रामविलास का शक्ति प्रदर्शन दिखेगा। आगामी 28 नवम्बर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की सबसे बड़ी रैली होगी। इस रैली में सबको आना है। चिराग पासवान ने लगे हाथों हाजीपुर की जनता को रैली में आने का निमंत्रण भी दे दिया। कहा कि रैली से पहले फिर निमंत्रण देने आएंगे।
चिराग पासवान ने मंच से कहा कि मेरे राजनितिक जीवन में 3 साल बेहद उतार चढ़ाव वाला रहा और चाचा पारस से सियासी अदावत और पार्टी में टूट के बाद लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की। लोकसभा चुनाव में NDA में दमदार वापसी के साथ मोदी केबिनेट में शामिल हुआ और सियासी दुश्मन बने चाचा को भी जवाब मिल गया। वक्त के साथ पासा अब पलट चुका है। चिराग पासवान अपने चाचा पारस से मिले सियासी घाव को अभी तक नहीं भूले हैं। शायद यही वजह से है की चिराग पासवान मंच से कहते दिखे कि 3 सालों में जो खोया था आज सब कुछ पा लिया। वही जब चिराग पासवान से बिहार की डबल इंजन की सरकार में लगातार गिरते पुलों को लेकर सवाल किया गया तो चिराग पासवान सरकार के भ्रष्ट तंत्र पर भड़क गये। गिरते पुलों के लिए भ्रष्ट तंत्र को जिम्मेदार बताया और मामले की जांच की बात कही।


