Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा
30-Dec-2019 09:27 AM
SHIVHAR: शिवहर में एक बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि पेंशन के पैसे के लिए बेटे ने अपने ही पिता का मर्डर कर दिया. मृतक रिटायर्ड सैनिक था. घटना पिपराढी थाना क्षेत्र के परसौनी बैज के वार्ड नंबर-1 की है.
रिटायर्ड सैनिक नंदू पांडे को उसके सबसे छोटे बेटे त्रिलोकी पांडे ने पेंशन के पैसों के लालच में मौत के घाट उतार दिया. एक परिवारिक समझौते के तहत मृतक रिटायर्ड सैनिक नंदू पांडे अपने बड़े पुत्र गोविंद पांडे और मंझले बेटे के साथ रहता था. छोटे बेटे त्रिलोकी पांडे के साथ उसका मां रहती थी. वहीं पेंशन का हिस्सा पाने को लेकर त्रिलोकी पांडे और उसके पिता के बीच हमेशा अनबन होती थी.
बताया जा रहा है कि पेंशन का पैसा पाने के लिए उसने अपने पिता का कत्ल कर दिया. ताकि पिता के मरने के बाद पेंशन मां को मिलने लगे. पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वही घटना के बाद से आरोपी फरार है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है.