अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
15-Sep-2021 05:41 PM
KHAGARIA: जमुई सांसद चिराग पासवान आज खगड़िया पहुंचे। अपने पिता स्मृतिशेष रामविलास पासवान की पहली बरसी पर पैतृक गांव शहरबन्नी में उनके तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उसके बाद चिराग अपनी बड़ी मां राजकुमारी देवी से मिलने पहुंचे। चिराग को देख बड़ी मां ने गले लगा लिया और आशीर्वाद लिया। मां-बेटे का प्रेम को देख वहां उपस्थित लोग भी भावुक हो गए।
बुधवार को शहरबन्नी में रामविलास पासवान की बरसी पर भोज का आयोजन किया गया है। जिसमें शहरबन्नी सहित आसपास के गांवों के 5 हजार से ज्यादा लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है।
चिराग की बड़ी मां राजकुमारी देवी ने पूरे कार्यक्रम की कमान संभाल रखी है। चिराग जैसे ही शहरबन्नी पहुंचे उनका लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान चिराग ने भी सभी का अभिवादन किया।