बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
14-Jan-2020 09:21 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है. सूबे में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सासाराम से जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी पिस्टल भिड़ाकर कार लूटकर फरार हो गए पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात रोहतास जिले के भानस आउट पोस्ट की है. जहां उसराव गांव के पास अपराधी एक कार लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक एक शख्स अपनी कार लेकर कहीं जा रहा था. इस दौरान कार सवार अपराधियों ने उसे उसराव के पास घेर लिया. उसके बाद पिस्टल निकलकर भिड़ा दिए. अपनी जान बचाने के लिए वह कार से उतर गया. अपराधी कार लेकर फरार हो गए.
मिली जानकारी के पीड़ित शख्स प्रेम गुप्ता, नवादा जिले के ओढ़नपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. घटना की शिकायत पुलिस में की गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. कार की तलाशी की जा रही है.