ब्रेकिंग न्यूज़

‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल NTA CMAT RESULT 2026: कैसे मिलेगा MBA में एडमिशन, कब आएगा सीमैट का रिजल्ट? जानिए क्या है नया अपडेट BIHAR NEWS : होली के बाद बिहार की लड़कियों को मिलने जा रहा 50 हज़ार रुपए, विभाग ने कर दिया एलान; जल्द भर लें फॉर्म Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News : आपको भी बनाना है नया घर तो जल्द कर लें तैयारी, बिहार सरकार फ्री में दे रही यह चीज़; मंत्री ने विधान परिषद में कर दिया एलान Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी GK QUIZ: क्या आप जानते है? भारत के किस शहर को कहते हैं 'झीलों की नगरी', नाम सुनकर नहीं होगा यकीन!

पीरबहोर मामले पर BJP को HAM का जवाब, कहा.. बिहार में सुशासन की सरकार, किसी अपराधी को नहीं बख्शतें

पीरबहोर मामले पर BJP को HAM का जवाब, कहा.. बिहार में सुशासन की सरकार, किसी अपराधी को नहीं बख्शतें

10-Sep-2022 07:28 PM

PATNA : राजधानी पटना के पीरबहोर थाने में डीएसपी के साथ दुर्व्यवहार के मामले को लेकर बीजेपी के लगातार सरकार को घेरने की कोशिश में लगी हैं। बीजेपी के नेता आरजेडी के पूर्व एमएलसी अनवर अहमद के बेटे पर लगे आरोपों को लेकर हमलावर बने हुए हैं। हालांकि आरजेडी ने साफ कर दिया है कि उसका पूर्व एमएलसी अनवर अहमद और उनके बेटे से कोई लेनादेना नहीं है। इस मामले को लेकर जीतनराम मांझी की पार्टी हम आरजेडी के समर्थन में उतर गई है और बीजेपी के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।


हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के आरोपों पर जवाब दिया है। दानिश ने कहा है कि अनवर अहमद मामले में आरजेडी ने पहले ही अपनी स्थिति स्पष्ट कर दिया है। राष्ट्रीय जनता दल ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि ना ही पूर्व एमएलसी अनवर अहमद का आरजेडी से कोई लेना-देना है और ना ही उनके बेटे से कोई मतलब है। दानिश रिजवान ने संजय जायसवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि कल को अगर संजय जायसवाल भी पुलिस के साथ कोई अभद्रता करते हैं तो ये नहीं कहा जाएगा कि आरजेडी के पूर्व नेता ने पुलिस के साथ हातापाई की। 


उन्होंने कहा कि संजय जायसवाल भी राष्ट्रीय जनता दल में रह चुके हैं इसलिए ऐसे मामले को लेकर सरकार पर आरोप लगाना कहीं से भी ठीक नहीं है। दानिश ने कहा कि सरकार की नीति और नीयत दोनों स्पष्ट है। सरकार न्याय के साथ विकास कर रही है और अगर कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेगा तो उन्हें किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।