ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
17-Dec-2019 09:49 AM
By Ranjan Kumar
SASARAM: बिहार में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है. ताजा मामला रोहतास जिले का है, जहां राजपुर में बदमाशों ने एक लड़की को गोली मार दी है. दो दिन पहले लड़की के साथ बदमाशों ने गैंगरेप की कोशिश की थी और आज उसी लड़की को अपराधियों ने गोली मार दी है.
पूरी घटना रोहतास जिले के राजपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि रविवार को 4 मनचलों ने एक लड़की के साथ गैंगरेप की कोशिश की थी. जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. आरोप है कि आरोपियों के दोस्तों ने ही लड़की को गोली मारी है.
आज सुबह जब लड़की अपने घर से बाहर निकली तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी. फायरिंग में गोली लड़की के गले में लगी. गोली लगने से घायल लड़की को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस घटना के बाद से परिवार वालों के साथ पूरे गांव में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.