ब्रेकिंग न्यूज़

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल

पिकअप वैन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

पिकअप वैन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

22-Dec-2022 04:27 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: हाजीपुर-महुआ सड़क मार्ग पर कन्हौली मोड़ के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गये। लोगों ने रोड जाम कर मुख्य सड़क को पूरी से बाधित कर दिया। जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लोगों का कहना था कि अनियंत्रित पिकअप वैन  ने बाइक सवार को रौंद दिया है जिससे मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना के बाद लोगों ने पिकअप वैन को पकड़ लिया हालांकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया।


मृतक पटना के फतुहा नदी थाना के जेठुली गांव का रहने वाला था। उसकी पहचान धर्मवीर राय के 21 वर्षीय बेटे रघुवीर कुमार के रूप में हुई है। जो वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के मंगरू चौक के पास डॉ.मनोज सिंह के मकान में किराये पर रहकर मजदूरी करते थे।  इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद महुआ थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना, एसआई पशुराम सिंह पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले का शांत करवाया। इधर पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की। मृतक के परिजनों ने बताया कि रघुवीर का छेका हो चुका था। शादी पटना के फतुहा नदी थाना क्षेत्र के रुकुंदपुर गांव में तय हुआ था। शादी की तैयारियां घर में चल रही थी। 22 जनवरी को शादी तय हुई थी। 


युवक की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।मृतक चार भाई बहनों में बड़ा था। मृतक के परिजनों ने अपने लड़के की शादी के लिए 18 लाख रुपए की लागत से XUV300 कार खरीदा था। मृतक रघुवीर के मामा गौरी शंकर राय ने बताया कि मेरे भांजा की शादी 22 जनवरी को होने वाला था उसी को लेकर नई कार खरीदी गयी थी। लेकिन शादी के पहले ही सड़क हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गयी है। इस संबंध में महुआ थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक पटना के युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने पिकअप हो जब्त कर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा है।