ब्रेकिंग न्यूज़

पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत

Home / news / पिकअप वैन के ड्राइवर से 2 लाख की लूट, हथियारबंद 6 बदमाशों ने...

पिकअप वैन के ड्राइवर से 2 लाख की लूट, हथियारबंद 6 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

05-Jul-2021 05:29 PM

By ALOK KUMAR

BETTIAH: पिकअप वैन के ड्राइवर से दो लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। घटना कुमारबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत चनपटिया-बेतिया मुख्य मार्ग की है। जहां विद्युत पावर सब स्टेशन के समीप बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक पिकअप वैन के ड्राइवर से दो लाख रुपये लूट लिए। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


घटना के बारे में बताया जाता है कि पिकअप वैन चालक प्रिंस कुमार चनपटिया बाजार में सामान पहुंचाने गया था। सामान पहुंचाने के बाद व्यवसायियों से दो लाख रुपये कलेक्शन कर वह वापस बेतिया लौट रहा था लेकिन तभी पिकअप वैन को बदमाश पीछा करने लगे। दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने हथियार के बल पर पिकअप वैन को रुकवाया और ड्राइवर से दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही कुमारबाग़ ओपी थानाध्यक्ष राणा प्रसाद मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। वही घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।