Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
07-Jan-2021 03:28 PM
DESK : बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली संग अपने घर की बालकनी में टाइम स्पेंड कर रही थीं. उसी वक़्त एक फोटोग्राफर ने उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया. जिसके बाद वो तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी. तस्वीर वायरल होने के बाद अनुष्का शर्मा काफी गुस्से भरे अंदाज में नज़र आई. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि 'फोटोग्राफर और पब्लिकेशन को कई बार मना करने के बाद भी वे हमारी प्राइवेसी में दखल दे रहे हैं. अब इसे बंद कीजिये'.
फोटो में आप देख सकते हैं कि अनुष्का शर्मा किस तस्वीर की बात कर रही हैं. तस्वीर के माध्यम से आप साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि वो अपने पति विराट कोहली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही थीं. उनकी प्राइवेसी में दखल देने के बाद वो गुस्से में आ गयी, और इसके बाद उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर फोटोग्राफर की क्लास लगा दी. जब वो एक मैगजीन से बात कर रही थी, उसी दौरान उन्होंने बताया कि 'वो और विराट अपने बच्चों को सोशल मीडिया पर नहीं लाना चाहते'.

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा इसी महीने मां बनने जा रहीं हैं. ऐसे में अनुष्का शर्मा अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार और विराट के साथ ही गुजार रही हैं. अनुष्का की कई तस्वीरें सामने आईं, जिसमें वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही थीं. उनकी हर तस्वीर पर उनके फैंस ने अपने लाइक्स और कमेंटस द्वारा बेहद प्यार भी दिया है. हाल ही में अनुष्का शर्मा ने वोग मैग्जीन द्वारा फोटोशूट करवाया था, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. उनकी फोटोशूट की तस्वीरों में अनुष्का का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था, इसके साथ ही उनके फेस पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था.