ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Bihar IAS Officer: बिहार के 6 वरिष्ठ IAS अफसर जाएंगे ट्रेनिंग में, मसूरी में 18 दिनों का होगा फेज-5 का प्रशिक्षण.... Railway Jobs 2026 : भारतीय रेलवे में रोजगार के नए अवसर ,1.5 लाख नई नौकरियों की प्रक्रिया जारी; रेल मंत्री ने दिया पूरा अपडेट Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road : पटना का यह बड़ा सड़क प्रोजेक्ट इसी महीने हो सकता है चालू, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar Vidhan Sabha : देश के सदनों में गिर रही मर्यादा, पटना में बोले ओम बिड़ला- जल्द ही हर राज्यों में शुरू होगा डिजिटल सदन

बिहार : फ़ोन पर हुआ प्यार फिर आशिक ने की हत्या, नाबालिग लड़की के साथ हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना

बिहार : फ़ोन पर हुआ प्यार फिर आशिक ने की हत्या, नाबालिग लड़की के साथ हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना

11-May-2021 12:02 PM

By Shabnam Khan

KISHANGANJ : किशनगंज जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग में हुई एक नाबालिग युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है पहले युवती को फोन पर प्रेम जाल में फंसाया गया फिर उसे शादी का झांसा देकर उसकी हत्या कर दी गई. इतना ही नहीं अपराधी ने हत्या करने के बाद युवती के शव को भी ठिकाने लगा दिया. 


घटना पोठिया प्रखंड के मिर्जापुर ग्राम पंचायत स्थित राजवंशी टोला मिर्जापुर की है. मृतका की उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले मृतका के पास कुसियारी पंचायत के भावलीगच्छ निवासी स्व. विजय सिंह के 20 वर्षीय बेटे प्रसंजीत सिंह का कॉल आया. धीरे-धीरे बातचीत के दौरान युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और उसे शादी का झांसा देने लगा. इधर प्यार में पागल युवती 5 मई को अपने घर से नगद रुपये और जेवर लेकर प्रसंजीत सिंह के साथ निकल गई. 


युवती के घर छोड़कर जाने के बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ अता-पता नहीं चल सका. बाद में परिजन जब युवक के घर पहुंचे तो उसने युवती के बारे में कुछ बताने से इनकार कर दिया. लेकिन जब गांव के कुछ लोगों ने युवती और युवक को साथ देखने की बात कही तो उसने स्वीकार किया कि वह युवती को घर से भगा कर बंगाल के माटिगाड़ा ले गया था और वहां स्थित एक गैरेज में उसे रखा है. 


इतना सुनते ही जब लड़की के पिता और अन्य लोग काफी आक्रोशित होकर लड़की की बरामदगी की मांग करते हुए युवक पर दबाव बनाने लगे तो उसने अपनी हैवानियत की दास्तां सुनाई. मामले का पता लगते ही परिजन सन्न रह गए. आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी है और शव को पोठिया थाना क्षेत्र के मागुरजान रेलवे स्टेशन के पास एक बांस के झाड़ में दफन कर दिया है. इतना सुनते ही लोगों ने आरोपी को बंधक बना लिया और मृतका के पिता द्वारा पूरे घटना से संबंधित आवेदन थानाध्यक्ष कुंदन कुमार को दिया. 


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को कब्जे में लेकर थाना ले आई. पुलिस के पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम गठित कर घटनास्थल पर पहुंची और मृतका के शव को जमीन से बाहर निकाला. पुलिस द्वारा युवती के परिजनों से शव की शिनाख्त कराई गयी और मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मामले में नामजद अभियुक्त प्रसंजीत सिंह के विरुद्ध पोठिया थाना कांड संख्या 88 /21 दर्ज करते हुए उसे न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई जुट गई है.