ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

पेट्रोल पंप के मैनेजर से दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

30-May-2023 08:24 PM

By SONU KUMAR

NAWADA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के नवादा जिले का है जहां अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। हथियारबंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप को अपना निशाना बनाया है। पेट्रोल पंप के मैनेजर से अपराधियों ने दिनदहाड़े 10 लाख रूपये लूट लिये और मौके से हथियार लहराते फरार हो गये। 


इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। लूट की बड़ी वारदात नवादा जिले के कादिरगंज थाना इलाके में हुई है। जहां एक पेट्रोल पंप के मैनेजर से 10 लाख रुपए पिस्टल की नोंक पर लूट लिया गया है। एक बाइक पर सवार दो की संख्या में रहे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और रूपये से भरा बैग को लेकर बदमाश बेखौफ चंपत हो गए। वहीं लूट की घटना की सूचना पेट्रोल पंप के मैनेजर ने स्थानीय पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है।


बताया जाता है कि रोह में देवा फ्यूल स्टेशन के मैनेजर मनोज सिंह पंप पर सेल के 10 रुपए लेकर नवादा आ रहे थे। कैश एसबीआई की मुख्य शाखा में जमा करना था। सारे कैश को बाइक की डिक्की में रखा गया था। तभी बीच रास्ते में पिस्टल के बल पर बदमाशों ने लूट की  वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।