मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
11-Sep-2022 08:24 PM
By SONU
NAWADA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नवादा जिले का है जहां बेखौफ अपराधियों ने पेट्रोल पंप के मालिक को निशाना बनाया है।
अपराधियों ने पेट्रोल पंप के ऑर्नर से 1.26 लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। बाइक सवार चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मोसमा मोड़ की है जहां इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है।
पीड़ित पम्प मालिक वारिसलीगंज के पटेल नगर निवासी पथ निर्माण विभाग के सेवानिवृत अभियंता बृजनन्दन प्रसाद ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पेट्रोल पंप मालिक ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।