चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
29-Jun-2020 10:04 AM
By ARYAN
PATNA : पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आज सड़क पर उतर गई है.बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई जो पटना के बोरिंग रोड चौराहा से शुरू होकर डाक बंगला पर खत्म होगी.
साइकिल रैली में कांग्रेसी नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कांग्रेस नेता वापस लेने की मांग कर रहे हैं.
इस रैली का मकसद केंद्र की मोदी सरकार को ये बताना था कि अगर ऐसे ही पेट्रोल और डीज़ल के दामों में इजाफा होता रहा तो आम आदमी के पास गाड़ियों में चलने के लिए पैसे ही नहीं बचेंगे और उसे फिर से साइकिल की सवारी करनी पड़ेगी.
बता दें कि पेट्रोल और डीज़ल के बढ़े हुए दाम के बाद देश भर में विपक्षी पार्टियां विरोध प्रदर्शन कर रही हैं. विपक्ष केंद्र सरकार पर पूरी तरह से हमलावर है. इन सब के बीच पेट्रोल डीज़ल की बढ़ती कीमतों का असर अब आम आदमी पर पड़ने लगा है. जरूरत की सभी चीज़ें महंगी हो गई हैं.