चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
21-Oct-2021 05:09 PM
DESK: देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से लोग खासे परेशान है। पेट्रोल के दाम 100 रुपये पार करने की वजह से लोगों की जेब पर खासा असर पड़ रहा है। तेल की कीमतें आसमान छू रही है। लेकिन उत्तर प्रदेश के मंत्री यह मानने को तैयार नहीं है कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े है। उनका कहना है कि देश में इसके दाम बहुत कम है। वे यह भी कह रहे हैं ज्यादातर लोगों को तो इसकी जरूरत ही नहीं होती।
पेट्रोल डीजल पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी का बयान सामने आया है। मीडिया से बातचीत के दौरान यूपी के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि " चंद मुट्ठी भर लोग हैं जो फोर विलर गाड़ियों से चलते हैं जिनकों पेट्रोल की उपयोगिता है। समाज के अंदर 95 प्रतिशत ऐसे लोग हैं जिन्हें पेट्रोल की आवश्यकता नहीं है।
यूपी के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने यह भी कहा कि आज सौ करोड़ से ऊपर लोगों को मुफ्त में वैक्सीन केंद्र सरकार ने दिया है। कोरोनाकाल में फ्री में इलाज की व्यवस्था की गयी। घर-घर में दवाइयां बांटी गयी। मुफ्त में दवाई, मुफ्त में सिंचाई, मुफ्त में पढ़ाई ये सब सरकार मुफ्त में कर रही है।
यूपी के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने पेट्रोल की कीमतों पर कहा कि अन्य राज्यों की तूलना की जाए तो उत्तर प्रदेश में पेट्रोल के दाम बहुत कम बढ़ा है। यदि प्रति व्यक्ति आमदनी से तुलना करेंगे तो अभी पेट्रोल और डीजल के दाम बहुत कम है।