मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
25-May-2024 09:20 PM
By First Bihar
DESK: डॉक्टर को लोग धरती का भगवान मानते हैं। मरीज की हैरान करने वाली करतूत मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आई है जहां पेट दर्द की शिकायत लेकर वह चेस्ट फिजिशियन के पास पहुंचा था लेकिन डॉक्टर ने उसे पेट के डॉक्टर के पास रेफर कर दिया। इसी बात से नाराज होकर मरीज बाहर से पत्थर वापस आया और डॉक्टर के सिर पर उससे हमला कर दिया जिससे उनका सिर फट गया।
जिसके बाद मरीज और साथ आए लोग फरार हो गये। सिर से खून निकलता देख क्लिनिक में बैठे अन्य मरीज भी हैरान रह गये। फिर घायल डॉक्टर का इलाज कराया गया। घटना की शिकायत डॉ. दिलीप राजोरिया ने थाने में दर्ज करायी है। हमलावर की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी। पुलिस ने इरशाद समेत तीन हमलावर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि कुछ लोग पेट दर्द से कराह रहे मरीज के लेकर आए थे। हम चेस्ट फिजिशयन है इसलिए उन्हें पेट के डॉक्टर के पास जाने को कहा था इसी बात से वो उग्र हो गये और पत्थर से हमला कर सिर फोड़ दिया। फिलहाल पुलिस हमलावर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि अभी तक हमलावरों की गिरफ्तारी संभव नहीं हो पाई है।