RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
14-Mar-2022 08:58 PM
By AJIT
JAHANABAD: खबर जहानाबाद से है, जहां पुरानी सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में पेंशन को लेकर देवर,भाभी और ननद के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना के बाद पूरा प्रखंड कार्यालय रणक्षेत्र में बदल गया। मारपीट होता देख लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस दौरान दो महिलाओं के बीच जमकर झोटा-झोटी हुई।
बता दें कि मुख्य सड़क मार्ग से सटे पुरानी सदर प्रखंड कार्यालय के पास उस वक़्त अफरा-तफरी मच गयी जब तीन चार महिला पुरूष आपस में भिड़ गए और एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। इस मारपीट को देख लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। लोगों को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर ये लोग झगड़ क्यों रहे हैं।
वही कुछ लोग मोबाइल में वीडियो बना रहे थे। सभी लोग यह जानने के कोशिश में थे कि आखिर इन लोगों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ। जब जानकारी की कोशिश की गयी तब पता चला कि ये लोग देवर,भाभी और ननद है। आज उनकी सास को पेंशन मिला था और तीनों लोग पेंशन के पैसे के बंटवारे को लेकर आपस में ही उलझ गये और मारपीट करने लगे।
इन लोगों के घर में एक बूढ़ी सास है जिसको पेंशन मिलता है। पेंशन की राशि के बंटवारे को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि कार्यालय के गेट पर ही मारपीट होने लगी। कुछ लोगों ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया।