ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / पेड़ से टकराई तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो, आर्मी जवान और बेटी की दर्दनाक मौत;...

पेड़ से टकराई तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो, आर्मी जवान और बेटी की दर्दनाक मौत; तीन घायल

23-Jul-2024 08:19 AM

By First Bihar

JAMUI : बिहार में सड़क हादसे के मामले के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद आए दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। यहां गिद्धौर थाना क्षेत्र के बनझुलिया गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार एक आर्मी जवान की मौके पर ही मौत हो गई। 


जबकि उसकी डेढ वर्षीय बेटी की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती काराया गया है। मृतक अजित पांडेय आर्मी के जवान थे। वो स्कॉर्पियो से पूरे परिवार के साथ सोमवार को अपने मामा के घर खैरा प्रखंड के डहुआ गांव गए थे। 


जब सभी सोमवार की दोपहर अपने घर लौट रहे थे तभी गिद्धौर-झाझा मुख्य मार्ग के बनझुलिया के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में आर्मी जवान अजीत पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी डेढ वर्षीय बेटी अदिति की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गई। 


इस घटना में अस्मिता कुमारी, बुलबुल देवी, नीरज पांडे घायल हो गए हैं. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इधर घटना की जानकारी के बाद गिद्धौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने बताया कि एक स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी, जिस वजह से हादसा हुआ है।