ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / पेड़ से लटका मिला छात्र का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पेड़ से लटका मिला छात्र का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

06-Jun-2022 12:19 PM

SAHARSA: खबर सहरसा की है। जहां जिले के बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र में बच्चे का पेड़ से लटका हुआ शव मिला है। शव के मिलते ही इसकी खबर पुरे इलाके में आग की तरह फैल गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


यह घटना बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के गम्हरिया पंचायत के वार्ड नंबर 5 स्थित ईटहरा गांव की है। मृतक छात्र की पहचान नीतीश कुमार के रूप में की गई है। इस घटना की जानकारी तब मिली जब सुबह ग्रामीण टहलने बरीचे में गए थे। तभी आम के पेड़ से नीतीश का शव लटका देखा। इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। सुचना मिलने पर परिजन दौड़े-दौड़े पहुंचे। इस घटना से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 


इसकी सुचना स्थानीय थाना को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक नीतीश के परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। मृतक बच्चे की रिपोर्ट आने के बाद भी पता चल पाएगा की उसकी हत्या कैसे हुई है।