ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी

paytm को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी, आरबीआई ने सबकुछ क्लियर कर दिया

18-Feb-2024 05:46 PM

By First Bihar

DESK: संकट के दौर से गुजर रहे पेटीएम को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ी राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि पेटीएम के क्यूआर कोड, साउंड बॉक्स और कार्ड मशीन बिना किसी समस्या के काम करते रहेंगे। कंपनी के खिलाफ आरबीआई के एक्शन के बाद पेटीएम को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म था। 


पेटीएम इस्तेमाल करने वाले देशभर के करोड़ों लोगों को समस्या से बचाने के लिए पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस ने अपना नोडल अकाउंट एक्सिस बैंक को सौंप दिया है। इसके लिए एक एस्क्रो अकाउंट खोला जाएगा। पेटीएम की पैरेंट कंपनी की सब्सिडरी पेटीएम पेमेंट सर्विसेज पहले से ही एक्सिस बैंक के साथ काम कर रही थी।


आरबीआई ने साफ किया है कि पेटीएम की मर्चेंट पेमेंट सर्विसेज 15 मार्च के बाद भी चलती रहेंगी। एक्सचेंज फाइलिंग में फिनटेक कंपनी ने बताया है कि पेटीएम के क्यूआर कोड, साउंड बॉक्स और कार्ड मशीन बिना किसी परेशानी के चलते रहेंगी। मर्चेंट सेटेलमेंट में कोई समस्या न आए इसके लिए एक्सिस बैंक के साथ टाई अप किया गया है।