ब्रेकिंग न्यूज़

सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / पासवान परिवार में क्या सबकुछ ठीक होने वाला है, बड़ी मां से मिलने...

पासवान परिवार में क्या सबकुछ ठीक होने वाला है, बड़ी मां से मिलने पहुंचे प्रिंस राज

16-Feb-2022 10:10 AM

PATNA :  राजनीति में परिवारवाद की चर्चा तो खूब होती है. लेकिन पासवान परिवार की एकजुटता की चर्चा बिहार के लिए कभी चर्चा का केंद्र रहा करती थी. पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद पासवान परिवार की एकजुटता भी तार-तार हो गई. चाचा पारस और भतीजे चिराग के बीच दूरी इतनी बढ़ी कि परिवार बिखर गया और साथ-साथ पार्टी भी. लेकिन अब एक बार फिर से पासवान परिवार में सब कुछ ठीक होने के संकेत मिल रहे हैं. चाचा पशुपति पारस पर भतीजे चिराग पासवान का मात्रक दिखते हैं. वही पारस भी केंद्र में मंत्री बनने के बाद भतीजे के खिलाफ बोलने से बचते हैं. 


मंगलवार को जब चिराग पासवान पटना की सड़क पर उतरकर नीतीश सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे उस वक्त उनके छोटे भाई और चाचा स्वर्गीय रामचंद्र पासवान के बेटे सांसद प्रिंस राज बड़ी मां से मुलाकात कर रहे थे. दरअसल सांसद और रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज अलौली स्थित अपने पैतृक गांव सहरबन्नी पहुंचे थे. सहरबन्नी में उन्होंने अपनी बड़ी मां से मुलाकात की. रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी पैतृक गांव में ही रहती हैं. और प्रिंस राज में उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद लिया है. उन्होंने बड़ी मां के हाथों से बना खाना भी खाया है.


रामविलास पासवान की पहली शादी खगड़िया जिले के अलौली में हुई थी लेकिन उन्हें छोड़ के बाद में चिराग पासवान की मां रीना पासवान से दूसरी शादी कर ली. राजकुमारी देवी खगड़िया जिले के अलौली में ही रहती हैं. प्रिंस पासवान अपनी मां से मिलने के लिए पहुंचे. 

news image


प्रिंस से पहले चिराग पासवान कुछ दिन पहले ही अपनी मां से मिले थे और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने डाली थी लेकिन रिश्तो की कड़वाहट के बीच इस तरीके से से मुलाकात की है. उसके कई मायने निकाले जा रहे हैं. 



news image


news image