ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / news / CM नीतीश पर पवन वर्मा का पलटवार, कहा- छोड़ दूंगा पार्टी, पहले दें...

CM नीतीश पर पवन वर्मा का पलटवार, कहा- छोड़ दूंगा पार्टी, पहले दें जवाब

23-Jan-2020 11:58 AM

DELHI :  जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा  ने सीएम नीतीश कुमार के स्टेटमेंट के बाद जवाब दिया है. पवन वर्मा ने यह साफ कर दिया है कि जब तक उनके सवालों का जवाब नहीं मिल जाता वे पार्टी से जुड़ा कोई निर्णय नहीं लेंगे. 


पवन वर्मा ने सह साफ कर दिया कि पार्टी छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन जब तक मेरे खत का जवाब नहीं मिल जाता तब तक मैं कुछ तय नहीं कर सकता हुं. पवन वर्मा ने कहा कि मुझे इसकी खुशी है कि नीतीश कुमार ने कम से कम इस मामले का संज्ञान लिया. मैंने पहले भी लिखा था, लेकिन मुझे जवाब नहीं मिला. जब तक मुझे पत्र का जवाब नहीं मिल जाता, मैं यह तय नहीं कर सकता कि आगे क्या करना है.

बता दें कि पवन वर्मा  पार्टी के स्टैंड से अलग हटकर CAA और  दिल्ली चुनाव  में NDA गठबंधन को लेकर बयान दे रहे हैं. इसे लेकर उन्होंने सीएम को एक चिट्ठी भी लिखी थी. जिसपर आज चुप्पी तोड़ते हुए सीएम नीतीश ने कहा था कि पवन वर्मा का हम सम्मान करते हैं, पर इस तरह का विरोध करना सही नहीं है. यह उनकी निजी राय हो सकती है, पर इस तरह से विरोध सही नही  है. किसी भी चीज पर जदयू काफी सोच-समझ कर अपना स्टैंड क्लियर करता है. इसके बाद भी पार्टी के किसी व्यक्ति को परेशानी है तो वे पार्टी में अपनी बात रख सकते हैं. पार्टी की बैठक में अपनी बात रख सकते हैं. इसके साथ ही नीतीश कुमार ने यह कहा कि वह फ्री हैं, उनकों जहां जाना है जा सकते हैं.