IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध
05-Jan-2024 10:11 PM
By First Bihar
DESK: भोजपुरी फिल्म के पावर स्टार पवन सिंह का आज 5 जनवरी को जन्मदिन है। इस बार पवन सिंह ने अपना जन्मदिन मुंबई में सन्नी लियोनी के साथ केक काटकर मनाया है। पवन सिंह ने अपना 38वां जन्मदिन मनाया है। दरअसल पवन सिंह के जन्मदिन पर एक बड़ा गाना के रिलीज होने की सूचना है। जिसकी शूटिंग हो रही है।
बताया जा रहा है कि यह भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री का सबसे महंगा गाना होने जा रहा है। इसे लेकर उनके फैन्स काफी उत्साहित है और उस गाने का इंतजार कर रहे है आज उनके जन्मदिन पर खूब लोग पवन सिंह को बधाई दे रहे है। उनके साथ उनके भाई रानू सिंह भी मौजूद थे। पवन सिंह के अजीज दोस्त दीपक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ बॉलीवुड स्टार सनी लियोनी नजर आएंगी।
यह गाना वीडियो पवन सिंह के जन्मदिन पर रिलीज करने की।योजना है। माना जा रहा है कि इस गाने का बजट एक भोजपुरी फिल्म से भी ज्यादा है। यह गाना फुल बॉलीवुड स्टाइल में है। सारे काम करनेवाले टेक्नीशियन बॉलीवुड के ही है। वहीं पवन सिंह के साथ इस गाने में ज्योतिका टांगरी गाना गाएंगी। वहीं गाना के बोल "तेरी लाल चुनरिया गोरी चुरा के मेरा दिल ले गयी" है।
वहीं जानकारी के मुताबिक गाने का ऑडियो वर्जन जारी कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ फैंस इस गाने को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। साथ ही पवन सिंह के जन्मदिन को लेकर फैंस उनको सोशल मीडिया पर बधाई देते दिख रहे है। वही वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से पावर स्टार पवन सिंह अपने दोस्त मित्र और अन्य लोगों के साथ केक काटकर जन्मदिन मना रहे हैं और आज भोजपुर जिले में भी चारों तरफ इसकी धूम मची हुई है और उनके प्रशंसक उनको बधाई दे रहे हैं भोजपुर जिले के रहने वाले सुपरस्टार पवन सिंह को आज लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भी बहुत बधाई दे रहे हैं वहीं पवन सिंह ने भी सभी लोगों को इस मौके पर धन्यवाद दिया।


