आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल
20-Dec-2019 06:19 PM
DESK : भोजपुरी स्टार पवन सिंह फेमस लाफ्टर प्रोग्राम 'द कपिल शर्मा शो' जल्द नजर आएंगे. पवन के साथ-साथ निरहुआ, आम्रपाली दुबे, आम्रपाली दुबे और निधि झा भी 'द कपिल शर्मा शो' के मंच पर हंसी के रसगुल्ले उड़ाती हुई नजर आएंगी. 'द कपिल शर्मा शो' ने अपना 100वां एपिसोड पूरा किया है. इस अवसर पर कपिल की टीम भोजपुरी स्टार्स के साथ भी मस्ती-मजाक करती हुई नजर आएगी.
भोजपुरी स्टार्स ने 'द कपिल शर्मा शो' के सेट से अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे हॉट ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं. वहीं, निरहुआ ग्रीन कलर के शर्ट में खुशियों की हरियाली बिखरते हुए प्रोग्राम में दिख रहे हैं. आम्रपाली दुबे ने जो तस्वीर शेयर की है. उसमें उनकी मां और बड़ी बहन भी नजर आ रही हैं. आम्रपाली ने 'द कपिल शर्मा शो' की टीम अर्चना पूरण सिंह,कृष्णा और कपिल के साथ भी अपनी तस्वीरें शेयर की है. तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा की 'कपिल शर्मा शो पर मां और दीदी के साथ...'
यह पहला मौका होगा जब भोजपुरी के सारे स्टार्स एक साथ 'द कपिल शर्मा शो' पर दिखेंगे. बता दें कि इससे पहले दोनों स्टार्स निरहुआ और आम्रपाली दुबे कपिल शर्मा के शो में दिखाई दे चुके हैं. इनके साथ खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी ने भी खूब मस्ती की थी.