ब्रेकिंग न्यूज़

आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Home / news / पवन सिंह के बाद FIR में फंसे खेसारी लाल यादव, पुलिस कर सकती...

पवन सिंह के बाद FIR में फंसे खेसारी लाल यादव, पुलिस कर सकती है पूछताछ

19-Aug-2019 05:12 PM

By 7

DESK : भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Movie) के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshra Singh) का मामला काफी चर्चा में है. इनदिनों भोजपुरी कलाकार एक के बाद एक नए विवाद में फंसते जा रहे हैं. पवन सिंह के बाद अब स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) पर एफआईआर (FIR) हुआ है. केस होने के बाद खेसारी की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं. स्टार खेसारी लाल यादव के ऊपर धोखाधड़ी के मामले में सारण जिले के रसूलपुर थाने में केस किया गया है. 18 लाख रुपये के चेक बाउंस के मामले में खेसारी (Khesari) फंसते जा रहे हैं. इस मामले में सारण पुलिस की टीम खेसारी लाल यादव से कभी भी पूछताछ कर सकती है. इस मामले में खेसारी लाल यादव ने बताया कि उनके खाते में 50 लाख से ज्‍यादा रुपए हैं. ऐसे में चेक बाउंस हो ही नहीं सकता है. उन्होंने भुगतान रोकने का आरोप लगाया है. रसूलपुर थाने के असहनी गांव निवासी मृत्युंजय पांडेय ने खेसारी लाल यादव पर आरोप लगाया है कि जमीन खरीद के मामले में उन्होंने गलत चेक देकर ठगी की गई है. खेसारी लाल ने कहा कि तीन महीना बीतने के बाद भी उस जमीन का दाखिल खारिज मृत्‍युंजय ने अपने नाम से नहीं करा सके, इसलिए उन्हें आशंका है कि इस जमीन की खरीद बिक्री में उनके साथ धोखाधड़ी की गई है. जब तक जमीन का दाखिल खारिज नहीं हो जाती तब तक भुगतान रुका रहेगा. दाखिल खारिज नहीं होने पर वे खुद धोखाधड़ी की प्राथमिकी करेंगे. बता दें कि भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Nirahua), मशहूर अदाकारा स्मृति सिन्हा (Smriti Sinha) और भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने बड़े ही बेबाकी से पवन और अक्षरा के विवाद को लेकर अपनी राय रखी है.