IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास
02-Jun-2024 02:43 PM
By First Bihar
NALANDA : बिहार के नालंदा के पावापुरी में डॉक्टर की पिटाई के विरोध में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर हड़ताल पर हैं। अस्पताल में लगातार दूसरे दिन डॉक्टर और कर्मियों ने इमरजेंसी सेवा ठप कर रखा है। डॉक्टरों और कर्मियों की मांग है कि पिटाई करने वाले को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ़्तार किया जाए। ऐसे में ओपीडी सेवा के साथ -साथ इमरजेंसी सेवा ठप रहने से गंभीर रोगी और उसके परिजनों को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में मरीज के परिवार द्वारा डॉक्टर के साथ किए गए मारपीट के विरोध में रविवार को इमरजेंसी सेवा बंद कर दिया गया। जिससे मरीज और उनके परिवार काफी परेशान है। यहां पावापुरी ओपी क्षेत्र के पूरी गांव निवासी स्व कमला सिंह के पुत्र सुनील सिंह की तबियत खराब हो गया था। जिन्हें इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं,मृत घोषित किये जाने के बाद परिवार द्वारा चिकित्सक से मृत्यु प्रमाण पत्र का मांग किया। इसी दौरान डॉक्टर के साथ मारपीट किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पावापुरी ओपी में मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक द्वारा 3 नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक आरोपियों की गिरफ्तारी के मांग को लेकर इमरजेंसी सेवा बंद कर दिया है।
उधर, इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने स्थानीय मीडिया को बताया कि डॉक्टरों से बात किया जा रहा है। जल्द ही इलाज शुरू हो जाएगा. अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि डॉक्टर से पूछताछ की गयी है। उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। उसकी जांच के बाद मौत की जानकारी दी गयी, तो हंगामा और मारपीट की गयी। यह घटना र्दुभाग्यपूर्ण है।