ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / पवार परिवार में अब ननद vs भाभी में आर-पार, बहन के खिलाफ पत्नी...

पवार परिवार में अब ननद vs भाभी में आर-पार, बहन के खिलाफ पत्नी को उतारने जा रहे अजित

17-Feb-2024 10:19 AM

By First Bihar

DESK : महाराष्ट्र के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार में सियासी लड़ाई अब चाचा-भतीजे से आगे बढ़कर भाई-बहन और ननद-भाभी के बीच तक पहुंच गई है। माना जा रहा है कि पवार परिवार का गढ़ रहे बारामती लोकसभा सीट पर अब अजित पवार छोटी बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ अपनी पत्नी सुनेत्रा को उतार सकते हैं। इस लिहाज से 2024 के लोकसभा चुनाव में बारामती सीट पर मुकाबला रोचक होने जा रहा है।


दरअसल, शुक्रवार को राज्य के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी के अध्यक्ष अजित पवार ने बिना किसी का नाम लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से एक भावुक अपील की है  कि -  अगली बार ऐसे उम्मीदवार को चुनें जो पहली बार चुनावी मैदान में उतरा हो लेकिन अनुभवा लोगों से घिरा रहा है। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि बारामती से उकी पत्नी सुनेत्रा पवार बहन सुप्रिया के खिलाफ उतर सकती हैं।


मालूम हो कि, बारामती लोकसभा क्षेत्र परंपरागत रूप से शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले का गढ़ रहा है। हालांकि, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने उनके खिलाफ बिना नाम लिए उम्मीदवार खड़ा करने के अपने इरादे की घोषणा की। अजित पवार ने यह भी कहा कि अगर उनका उम्मीदवार सुले के खिलाफ जीतता है, तो ही वह बारामती से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और मतदाताओं से निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए वोट करने का आग्रह किया।



अजित पवार ने कहा कि वह ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतारेंगे जिसने पहले कभी चुनाव नहीं लड़ा हो, लेकिन उस व्यक्ति को पर्याप्त अनुभव वाले लोगों का समर्थन प्राप्त होगा। पवार ने शुक्रवार को कहा, "महाराष्ट्र राज्य के गठन और चुनाव शुरू होने के बाद से आज तक बारामती में ऐसा कभी नहीं हुआ कि विपक्षी उम्मीदवार की जमानत जब्त न हुई हो और मुझे इस पर गर्व है।"