चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
24-Nov-2021 04:10 PM
PATNA: राजद के पार्टी दफ्तर में बने 11 फीट ऊंचे लालटेन का उद्घाटन आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने किया। बताया गया कि पत्थर से बने इस लालटेन में चौबीस घंटे लौ जलती रहेगी। इसे लेकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने लालू-तेजस्वी पर हमला बोला है।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने तेजस्वी यादव को अक्ल से पैदल बताते हुए कहा कि तेजस्वी को यह ज्ञान नहीं है कि पत्थर के लालटेन से रौशनी नहीं की जा सकती है। जब बिहार में उनकी पार्टी और पिता को 15 साल शासन चलाने का मौका जनता ने दिया तो पूरी तरह से राज्य का बेड़ागर्क करने का काम इनलागों ने किया। इनके पिता का शासन बिहार में घोर अंधकार के लिए जाना जाता है।
लालू के जीप चलाने पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने निशाना साधते हुए कहा कि लालू प्रसाद जी का कथन संसार में जन्में सभी लोग किसी न किसी रूप में ड्राइवर होते हैं इसके ठीक विपरीत जब लालू प्रसाद जी को बिहार की जनता ने राज्य की ड्राइविंग सीट पर बैठाया तो उन्होनें बिहार के विकास की गाड़ी को पटरी से उतारकर गड्ढा में गिराने का काम किया। आज भी बिहार के लोग लालू प्रसाद जी का विनाश पुरूष के नाम से नवाजते हैं।
दूसरी तरफ आज ही के दिन नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में 24 नवम्बर 2005 को बिहार में न्याय के साथ विकास वाली सरकार बनी थी उसके बाद बिहार में नीतीश जी के नेतृत्व में निरंतर विकास की गौरव गाथा रची जा रही है। विकास के अनेकों अभूतपुर्व काम जैसे कि राज्य के सभी घरों में लालटेन संस्कृति को खत्म कर बिजली पहुँचाई गई।
गांव के हर बसावत तक पक्की सड़क बनायी गई हर गांव और शहर के सदर अस्पताल में स्वास्थ्य की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई। पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। पुलिस और अन्य सरकारी नौकरी में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। बाल विवाह, दहेज प्रथा और शराबबंदी जैसी समाजिक बुराइयों को कानूनन खत्म किया गया, नशामुक्ति के लिए जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।
छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए साईकिल और पोशाक दिया गया। लोक सेवा कानून का अधिकार लाया गया। हर घर नल का जल, जल जीवन हरियाली और खास करके बिहार में दलित एवं महादलित छात्र-छात्राओं के लिए अनेकों योजनाएं बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में चलायी जा रही है।आज राज्य में जन-जन तक विकास की रौशन पहुंचाई जा रही है और नीतीश कुमार जी ने विकास के सिद्धांत को जमीन पर उतारकर दिखाया है।