बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
14-Nov-2021 07:31 PM
MADHUBANI: पत्रकार अविनाश उर्फ बुद्धिनाथ झा की हत्या मामले में 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। एक महिला सहित गिरफ्तार 6 लोगों से जब पुलिस ने पूछताछ की तब मामला प्रेम प्रसंग का निकला। बेनीपट्टी एसडीपीओ अरुण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से मिली जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड निवासी बुद्धिनाथ झा का अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद मृतक के बड़े भाई चंद्रशेखर झा और पिता दयानंद झा ने बेनीपट्टी थाना में आवेदन दिया था। जिसके बाद शनिवार को उसका शव बोरे में बंद मिला। जिसके बाद मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 6 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया।
अविनाश झा हत्याकांड में गिरफ्तार अभियुक्तों में रोशन कुमार साह (23) पिता ललन शाह, बिट्टू कुमार पंडित (20) पिता उत्तिम पंडित, दीपक कुमार पंडित (24) पिता राम प्रकाश पंडित, पवन कुमार पंडित (22) पिता जयप्रकाश पंडित, मनीष कुमार (21) पिता अजय शाह, पूर्ण कला देवी (24) पति जयजय राम पासवान शामिल हैं।
बेनीपट्टी एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से जब पूछताछ की गयी तब मामला प्रेम प्रसंग का निकला। अविनाश उर्फ बुद्धिनाथ झा पूर्णकला देवी नामक महिला से मोबाइल पर बातचीत करता था। पूर्णकला देवी शादीशुदा महिला है जो अतरौली की रहने वाली है।
महिला ने पूछताछ के दौरान बताया कि जिस दिन अपहरण हुआ उसी दिन दोनों की मुलाकात कटैया रोड स्थित अनुराग हेल्थकेयर में हुई थी। जब दोनों वहां से निकले। तो पहले से घात लगाए 5 लोग बाहर खड़े थे। जिन्होंने अविनाश को पकड़ लिया और केके चौधरी के नर्सिंग होम के तरफ उसे ले गए। वही एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से जब पूछताछ की गयी तब मामला प्रेम प्रसंग का पाया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।