Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
19-Apr-2022 06:47 PM
NALANDA: बिहार थाना क्षेत्र के रेलवे क्वार्टर में पत्नी से तंग आकर एक पति ने जहर खा ली। जहर खाने के बाद पति को डॉक्टर के पास ले जाने के बजाए पत्नी ओझा गुणी से झाड़-फूंक करवाने लगी। समय पर इलाज नहीं होने से पति की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार जब पति ने जहर खा लिया तब कुछ महिलाओं को बुलाकर पति के शव के साथ वह कमरे में बंद हो गई करीब 4 घंटे तक झाड़-फूंक का खेल चलता रहा। कमरे में बंद लोग मुर्दा को जिंदा करने का पाखंड रचते रहे। कभी यह बताते कि धड़कन चल रही है तो कभी बताते की धड़कन चलना बंद हो गया है।
ओझा गुणी जिंदा होने का दावा करने लगे और महिला उनकी बातों पर अंधा विश्वास करने लगी। लेकिन इस अंधविश्वास के चक्कर में महिला ने अपने पति को खो दिया। बिहारशरीप रेलवे स्टेशन पर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत सूर्य प्रकाश पासवान की मौत हो गयी।
बताया जाता है कि सूर्य प्रकाश अपनी पत्नी नीलम सिंह से परेशान रहते थे। उनकी पत्नी हमेशा मोबाइल पर व्यस्त रहती थी। ज्यादा बात करने की वजह से पत्नी को वे शक की नजर से देखते थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी और जहर खाने का कारण शायद यही था।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लेकर सदर अस्पताल भेजा है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। इलाके में इस घटना से सनसनी फैल गयी है।