मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
26-Oct-2021 03:40 PM
DARBHANGA : जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव आखिरकार कांग्रेस के कंधे पर सवार हो ही गए. सोनिया राहुल ने भले ही पप्पू यादव को भाव नहीं दिया लेकिन अपनी पत्नी रंजीत रंजन के साथ पप्पू यादव आज कुशेश्वरस्थान विधानसभा में आयोजित कांग्रेस की चुनावी रैली में पहुंच गए. कांग्रेस के मंच पर पप्पू को जगह मिली तो एक बगल कन्हैया बैठे और दूसरी तरफ से रंजीत रंजन. कांग्रेस की चुनावी रैली में जगह मिलने से गदगद पप्पू यादव ने खुले मंच से ऐलान कर दिया कि उनके नस-नस में कांग्रेस है, इतना ही नहीं पप्पू यादव ने यह भी कहा कि उनके खून में कांग्रेस है.
पप्पू यादव कांग्रेस के कुशेश्वरस्थान सीट से प्रत्याशी अतिरेक कुमार के प्रचार में पहुंचे थे जहां उन्होंने जनता को संबोधित किया. पप्पू यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की तरफ से लालू यादव पर निशाना साधा. पप्पू ने कहा कि सोनिया गांधी ने हमेशा लालू का साथ दिया और ऐसे रिश्ते होते हुए भी जब लालू सोनिया गांधी के अपने नहीं हो सके तो उनसे कुछ और उम्मीद नहीं की जा सकती.
पप्पू ने कहा कि लालू यादव को बीते समय में जब भी मदद की ज़रूरत पड़ी तो उन्होंने उनका साथ दिया लेकिन जब पप्पू यादव को मदद की ज़रूरत थी तो लालू ने उनसे हाथ छुड़ाने का एक भी मौका नहीं छोड़ा. पप्पू यादव ने लालू के बेटों को नालायक बताया. उन्होंने कहा कि लालू के दोनों बेटों को कुछ नहीं आता है. बस किस्मत से दोनों का जन्म राजनीतिक परिवार में हुआ लेकिन बिहार की जनता किस्मत नहीं बल्कि काम करने वाले को चुनेगी.