ब्रेकिंग न्यूज़

घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

पत्नी रंजीत रंजन के साथ कोर्ट पहुंचे पप्पू यादव, इस मामले में हुई पेशी

11-Jul-2023 04:42 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: आचार संहिता उल्लंघन के 2009 के एक मामले में पेशी के लिए जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव सुपौल पहुंचे। पप्पू यादव के साथ उनकी पत्नी रंजीत रंजन भी मौजूद थीं। बता दें कि रंजीत रंजन छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद हैं। कोर्ट में पेशी के बाद पूर्व सांसद व जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी का जादू अब खत्म हो चुका है। 2009 में जनता ने जिस आधार पर उनके ऊपर भरोसा किया वो अब टूट चुका है। 


2009 में आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में पेशी के लिए पप्पू यादव सुपौल कोर्ट पहुंचे थे। राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन भी इस दौरान उनके साथ थीं। पप्पू यादव की महागठबंधन में क्या स्थिति है? यह सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पप्पू यादव हमेशा एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाता आया है और आगे भी गरीबों की आवाज उठाता रहेगा। 


उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आज भाजपा बिहार में पैसे का खेल कर विधायकों को तोड़ना चाहती है लेकिन हमेशा बिहार की धरती ने देश को एक संदेश दिया है कि यहां किसी तरह का खेला नहीं हो सकता। भाजपा हमेशा पैसे के बल पर भ्रष्टाचारियों को तोड़कर विभिन्न राज्यो में सरकार बनाती आयी है लेकिन बिहार में ये संभव नहीं है।