ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / पत्नी राजश्री के साथ कल गोपालगंज जाएंगे तेजस्वी, थावे मंदिर के सौंदर्यीकरण का...

पत्नी राजश्री के साथ कल गोपालगंज जाएंगे तेजस्वी, थावे मंदिर के सौंदर्यीकरण का करेंगे शिलान्यास

18-Oct-2023 07:00 PM

By First Bihar

PATNA: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पत्नी राजश्री के साथ कल यानी गुरुवार को गोपालगंज जाएंगे। तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री के साथ थावे दुर्गा मंदिर पहुंचेंगे, जहां पूजा पाठ करने के बाद थावे मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे। डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।


दरअसल, 57 करोड़ रुपये की लागत से थावे दुर्गा मंदिर का सौंदर्यीकरण होना है। इसके साथ कई अन्य योजनाओं का भी शिलान्यास होना है। तेजस्वी पत्नी राजश्री के साथ गुरुवार को हेलीकॉप्टर से थावे पहुंचेंगे और योजनाओं का विधिवत शिलान्यास करेंगे। तेजस्वी के आगम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।


तेजस्वी यादव यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। होमगार्ड ग्राउंड में मंच निर्माण कराया जा रहा है। थावे टोल प्लाजा के पास हेलीपैड बनाया गया है। जनसभा को संबोधित करने के बाद तेजस्वी हेलीकॉप्टर से ही वापस पटना लौट जाएंगे। तेजस्वी सुबह साढ़े 8 बजे थावें पहुंचेंगे। इसके बाद मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित सौंदर्यीकरण कार्य के साथ-साथ अन्य योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।