ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

Home / news / 4 साल के बेटे और पत्नी को गोली मारने के बाद फाइनेंसर ने...

4 साल के बेटे और पत्नी को गोली मारने के बाद फाइनेंसर ने किया सुसाइड, घर में मचा कोहराम

02-Feb-2021 02:28 PM

DESK : चार साल के बेटे और पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद फाइनेंसर ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. जिसके बाद से घर में कोहराम मच गया है. 

मामला अमृतसर के मकबूलपुरा थाना अंतर्गत मेहता रोड क्षेत्र में स्थित श्री गुरु तेग बहादुर नगर की है, जहां फाइनेंसर विक्रमजीत सिंह ने अपी पत्नी और चार साल के बेटे की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है  कि कारोबार में भारी नुकसान की वजह से कारोबारी ने यह कदम उठाया है. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

मामले की जानकारी मिलने के बाद मृतक महिला के परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उनकी बहन की मौत हो गई थी. वहीं भांजे और जीजा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतक विक्रमजीत सिंह के साले ने बताया कि वह फाइनेंसर था और उसका बाजार में पैसा लगा हुआ था. मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है.

जिसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है. सुसाइड नोट पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गए हैं. शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि बिक्रमजीत फाइनेंस का काम करता था और लॉकडाउन में काफी पैसे फंस जाने से उसकी परेशानी बढ़ गई थी.