बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
11-Dec-2020 08:04 AM
DESK :एक दिल दहला देने वाली वारदात यूपी के मेरठ से सामने आई है, जहां एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गला घोटकर मार डाला और फिर खुद भी जान दे दी.
मामला मेरठ के परीक्षित गढ़ के कसस्यावान मोहल्ले की है. जहां के रहने वाले सैंतीस साल के रहीन ने अपनी पत्नी रिहाना, 10 साल का बेटा हैदर, 8 साल का अफान और 4 साल की बेटी आयत की गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद भी फांसी पर झूल गया. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
वहीं इस मामले में एसएसपी ने बताया कि गृह क्लेश का मामला सामने आ रहा है. सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें युवक ने लिखा है कि पत्नी से बहुत परेशान था इसलिए वो वारदात को अंजाम दे रहा है.
घटना की जानकारी मिलने पर जब पुलिस पहुंची तो युवक का शव फंदे पर लटका हुआ था. साथ ही बच्चों और पत्नी का शव पास में ही बिस्तर पर पड़ा मिला. बेटी पत्नी के साथ एक बिस्तर पर थी. दूसरी तरफ चारपाई पर उसके दोनों बेटों का शव पड़ा था. वहीं पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हैं.