बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
23-Apr-2023 11:40 AM
By DHEERAJ
JAMUI : बिहार अक्सर अपने अजीबो- गरीब हरकतों की वजहों से सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां कभी मछली की मुंडी तो कभी समोसा और सिगरेट के भी जान तक ही बाजी लग जाती है और कभी- कभी जान चली भी जाती है। ऐसे में अब एक मामला जमुई जिले से निकल कर सामने आया है। जहां एक पति अपनी पत्नी की लेटलतीफी से इस कदर परेशान हो गया कि उसने गुस्से में आकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। गनीमत यह था कि, पति को छलांग लागते हुए एक युवक ने देख लिया।
दरअसल, जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पारिवारिक कलह से तंग आकर एक पति ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परंतु स्थानीय ग्रामीण युवाओं ने उसकी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गयी और घटना की सुचना मलयपुर थाना को दिया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पति को जख्मी देख तुरंत इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताया गया। आत्महत्या करने वाले शख्स की पहचान जमुई जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र के महादेव सिमरिया के राहण गांव के नकट यादव के रूप में हुई है।
वहीं, इस घटना के बारे में स्थानीय युवाओं ने बताया कि वृद्ध व्यक्ति जमुई रेलवे फाटक के तीन पुलिया के समीप पटरी पर टहलता हुआ नजर आया आया।जब तक कुछ समझ पाते वह जमुई रेलवे स्टेशन की ओर से आ रहे झाझा पटना ईएमयू ट्रेन के आवाज सुनते ही इस शख्स ने पटरी पर छलांग लगाने के लिए कोशिश किया। जिसे ग्रामीण युवाओं ने दौड़ कर पकड़ लिया और ट्रेन की चपेट में आने से पहले उसे बचा लिया। हलांकि, इस घटना में वृद्ध के पीठ में चोट आई है। जिसका इलाज मलयपुर पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल जमुई में चल रहा है।
इधर, इस घटना ने बारे में बूधो यादव ने बताया कि परिवारिक कलह के कारण वह अपना आत्मदाह देना चाह रहा था।बूधो यादव ने बताया कि बराबर मेरी पत्नी हर बात पर झगड़ा करती है। मुझे कभी भी समय पर खाना नही देती है वो हर काम में लेट करती है। इसलिए हम जीना नहीं चाहते हैं और खुद की जान देने जमुई रेलवे स्टेशन गया था।