राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
12-Jun-2020 03:18 PM
ARA : एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. आरा में एक पत्नी ने गुस्से में अपने ही पति का गुप्तांग काट दिया. जख्मी पति ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना इलाके की है. जहां सरैयां गांव में गुस्से में आकर एक पत्नी ने अपने ही पति का गुप्तांग काट दिया. जिससे पति बुरी तरह जख्म हो गया. घायल पति का इलाज सदर अस्पताल आरा में कराया जा रहा है. घायल की पहचान 24 साल सोनू गोड़ के रूप में की गई है, जो सरैयां के रहने वाले सुरेंद्र गोड़ का बेटा बताया जा रहा है. कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि पति ने अपनी पत्नी समेत अपने साला और पत्नी के मौसा के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई है.
इस अजीबोगरीब घटना को लेकर कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष विजय पांडेय ने आगे बताया कि सोनू गोड़ की शादी साल 2018 में कृष्णागढ़ थाना के जगतपुर-पकड़ी निवासी लक्ष्मी के साथ हुई थी. शुरू से ही दोनों के बीच लड़ाई होती रही है. ये दोनों शादी के 2 साल बाद भी अभी निःसंतान हैं. बताया जा रहा कि बुधवार की रात दंपती घर में सोए हुए थे. पति के अनुसार उसका पैर पत्नी के शरीर से छू गया. जिससे नाराज होकर पत्नी ने उसका गुप्तांग ब्लेड से काट दिया.
इस दौरान घायल पति ने थाने में 3 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराइ है. पति का आरोप है कि रात में विवाद के बाद की सुबह उसका साला और पत्नी का मौसा दोनों उसके घर पर आये थे. इसके बाद उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे अपने साथ लेकर चले गए. कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि पुलिस की ओर से छानबीन चल रही है.