ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / कातिल प्रमिला ने पति का कत्ल कर किचेन में दफनाया शव...फिर एक महीने...

कातिल प्रमिला ने पति का कत्ल कर किचेन में दफनाया शव...फिर एक महीने तक कब्र पर सेंकी रोटियां

22-Nov-2019 02:15 PM

DESK: एक पत्नी ने अपने पति का बेरहमी से कत्ल कर दिया. मर्डर के बाद पत्नी ने शव को किचेन में दफना दिया. हद तो तब हो गई जब कातिल पत्नी एक महीने तक अपने पति के कब्र पर खाना बनाती रही. जी हां कातिल पत्नी की ऐसी घिनौनी करतूत जानकर आपको यकीनन भरोसा नहीं होगा. 

news imageकत्ल की ये घिनौनी वारदात मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की है. जहां 32 साल की प्रमिला नाम की एक महिला ने अपने पति का कत्ल करके उसे किचन में दफना दिया. फिर जिस किचन में पति की कब्र बनाकर रखी, उसी के ऊपर चूल्हे पर एक महीने तक वो खाना बनाती रही. प्रमिला ने अपने वकील पति महेश बैनेवाल की हत्या कर उसे किचन में वहां दफना दिया जहां कच्ची जगह पर वह खाना बनाती थी. महेश एक महीने से अमरकंटक पुलिस थाना के करोंदी गांव से लापता बताया जा रहा था. 22 अक्टूबर को महेश की पत्नी प्रमिला ने अपने पति के गुमशुदा होने की रिपोर्ट भी थाने में लिखवाई थी. 


news imageपुलिस इस केस को गुमशुदगी के एंगल से सॉल्व कर रही थी, तभी 21 नवंबर को केस में एक ट्व‍िस्ट आ गया. मृतक के बड़े भाई ने पुलिस से कहा कि उसके भाई के घर में कुछ संदिग्ध है. जब भी वह अपने भाई के घर जाता है तो उसकी पत्नी घर में घुसने नहीं देती है. अमरकंटक थाने की पुलिस जब मृतक के घर पहुंची तो उन्हें घर से दुर्गंध का अहसास हुआ. पुलिस ने जब किचेन में दुर्गंध वाली जगह को खोदा तो उसमें से मृतक का शव मिला. जिसके बाद प्रमिला ने पूरी कहानी बयां कर दी. 


news imageप्रमिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति के बड़े भाई गंगाराम बैनेवाल की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे. गंगाराम और प्रमिला ने ही अपने पति को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया और उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए प्रमिला को गिरफ्तार कर लिया है. आपको बता दें कि मृतक महेश और प्रमिला की चार बेटियां हैं.