BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश
23-May-2020 05:24 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : लॉकडाउन के बीच एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल बिहार के सासाराम में एक पत्नी ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात की खबर सामने आने के बाद लोग हैरान हो गए. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
यह सनसनीखेज वारदात रोहतास जिले के सासाराम की है. जहां दिनारा थाना इलाके के जमरोढ गांव में एक पत्नी ने अपने ही पति की जान ले ली. मिली जानकारी के मुताबिक मामूली सी बात को घर में विवाद हुआ था. इस दौरान पति-पत्नी आपस में झगड़ गए. पत्नी ने गुस्से में कुदाल से पति के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. कुदाल से हमले के बाद पति ललहूलूहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया.
मृतक व्यक्ति की पहचान राजेश पासवान के रूप में की गई है. इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस फ़ौरन मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी पत्नी धर्मशिला देवी को अरेस्ट कर लिया है. दिनारा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर पत्नी से पूछताछ चल रही है. पुलिस टीम इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.