ब्रेकिंग न्यूज़

“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम

Home / news / 6 बच्चों की मां प्रेमी के साथ हुई फरार, लौटकर वापस आने पर...

6 बच्चों की मां प्रेमी के साथ हुई फरार, लौटकर वापस आने पर पति ने डांटा तो दी खौफनाक सजा

28-Aug-2020 08:07 AM

BHAGALPUR: 6 बच्चों की मां को प्यार हो गया और वह सबकुछ छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. लेकिन कुछ समय बाद ही वापस लौट आई. जिसके बाद महिला का अपने पति के साथ झगड़ा हो गया. इससे गुस्साई महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी. 

मामला भागलपुर के बबरगंथ थाना इलाके की है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी पत्नी मीना देवी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसके प्रेमी की तलाश जारी है. मृतक के बेटे जितेंद्र मंडल ने बताया कि उसकी मां मीना देवी का प्रेम प्रसंग लंबे समय से कृष्णा जट्टा नाम के एक शख्स के साथ चल रहा था. उसके पिता मजदूरी करते थे और उन्होंने अपनी पत्नी के नाम पर दो कट्ठा जमीन और मकान खरिदा था. लेकिन  कुछ समय पहले उसकी मां ने जमीन और मकान बेच दी थी. उससे मिले पैसे को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई. लेकिन  कुछ दिन बाद ही वापस लौट आई और कहा कि पैसा अपने प्रेमी को दे दिया है.   

लौटने के बाद आरोपी महिला अपने पति के साथ एक किराए के घऱ में रहने लगी. जहां उसका और उसकी पति के बीच विवाद होने लगा था. इसके बाद उसके पिता ने मां और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया था जो अभी कोर्ट में लंबित है. इन सब के बीच उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके पिता की गला दबाकर हत्या कर दी. पड़ोसियों द्वारा सूचना मिलने के बाद बेटों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक के रक्त से आरोपी पत्नी के हाथों में पहनी चूड़ी और कलाई में लगे ब्लड के सैम्पल से जांच की तो दोनों के मिल गए. जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.