ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / दूसरे मर्द पर आया पत्नी का दिल, आशिक के साथ रहने के लिए...

दूसरे मर्द पर आया पत्नी का दिल, आशिक के साथ रहने के लिए पति को ही मार डाली

20-Feb-2020 03:03 PM

DESK : प्रेम-प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल किसी गैर मर्द पर दिल आने के कारण एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी. पति की हत्या के इस सनसनीखेज मामले ने पुलिस को भी परेशान कर दिया. हालांकि पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी को जल्द ही सुलझा लिया.


मामला फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना इलाके की है. जहां दिल्ली के शाहीन बाग के रहने वाले एक शख्स की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या की थी. सबसे बड़ी बात है कि पुलिस ने 3 दिन के भीतर ही इस मामले से पर्दा उठाया. पुलिस ने बताया कि शाहीन बाग दिल्ली निवासी युवक कपिल फिरोजाबाद न्यायालय में तारीख करने आया था. कपिल की पत्नी ने प्रेमी व उसके दोस्त की मदद से की उसकी हत्या कर दी. 


पुलिस ने इस मामले में आगे बताया कि फिरोजाबाद में दिल्ली के शाहीन बाग के रहने वाले कपिलचंद्र बेटे ब्रह्मचंद्र की डेड बॉडी रामगढ़ थाना इलाके के बंबा बाईपास किनारे स्थित नाले में मिली थी. शव की शिनाख्त उसकी बहन राखी और मां ब्रह्मवती ने जिला अस्पताल की थी. मृतक के परिजनों ने बताया कि पति के खिलाफ पत्नी का न्यायालय में मुकदमा चल रहा था. इस मामले में लिस ने मृतक कपिल की पत्नी और सास को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था. दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आख़िरकार आरोपी पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त को अरेस्ट कर जेल भेज दिया.