ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बेटे के साथ मिलकर महिला ने पति को दी खौफनाक मौत, दोनों ने की थी लव मैरेज

21-Jul-2020 02:59 PM

JAMUI : बेटे के साथ मिलकर महिला ने खुद का ही सुहाग उजाड़ दिया. ये बात किसी को पता न चले इसलिए दोनों दो दिनों तक शव के साथ घर में भी रहे. लेकिन शव से बदबू आता देख दोनों ने देर रात उसे ठिकाने लगाने का सोचा पर आसपास के लोगों को इसका पता चल गया औऱ उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दे दी. जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने बोरे में बंद लाश के साथ मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया. 

मामला जमुई के सिकंदरा की है, जहां महिला ने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. मृतक सिकंदरा बाजार का रमेश चौधरी बताया जाता है. बताया जाता है कि रमेश चौधरी ने सालों पहले सिकंदरा बाजार में ही अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था. 

दोनों का एक बेटा भी है औऱ उसी बेटे ने अपनी मां से साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी.  मृतक के पिता लक्कड़ चौधरी ने बहू और पोते पर हत्या का आरोप लगाया है. हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई  भेज दिया है. दोनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.