कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
14-May-2022 09:47 PM
NALANDA: अपनी धर्मपत्नी स्व. मंजू सिन्हा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे जहां हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पिता कविराज स्व. रामलखन सिंह और माता स्व. परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर उनके बेटे निशांत, बड़े भाई सतीश कुमार सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान देवी मंदिर में पूजा अर्चना भी की गयी।
हाल ही में उनके गांव में तीन लोगों का निधन हुआ था। स्व. लालदेव नारायण सिंह, स्व. कृष्णा देवी एवं स्व. सत्यवती देवी के निधन की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री उनके परिजनों से भी मिलने पहुंच गये। परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री ने उन्हें सांत्वना दी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कल्याण बिगहा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश भी दिये।